6 जुलाई 2012 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान की टैंक भेदी आधुनिक मिसाइल, देहलाविये के उद्योगिक उत्पादन का उदघाटन रक्षा मंत्री की उपस्थिति में किया गया......

इस्लामी गणतंत्र ईरान की टैंक भेदी आधुनिक मिसाइल, देहलाविये के उद्योगिक उत्पादन का उदघाटन रक्षा मंत्री की उपस्थिति में किया गया। ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने इस अवसर पर कहा कि इस मिसाइल को विश्व की  अत्याधुनिक टैंक भेदी मिसाइलों में गिना जाता है जो आधुनिक बक्तरबंद टैंकों को भेदने के लिए तैयार की गयी है। रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने देहलाविये मिसाइल की विशेषताओं का वर्णन करते हुए कहा कि  रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञ और वैज्ञानिक, जटिल सैन्य तकनीक की चोटियों पर एक एक करके विजय प्राप्त करने और शत्रुओं के प्रतिबंधों और धमकियों को प्रभावहीन बनाने की शक्ति रखते हैं। समाचार समाप्त........166